नैनीताल पुलिस का स्पा सेंटरों पर चैकिंग अभियान, 14 टीमों द्वारा 19 स्पा सेंटरों का निरीक्षण 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले स्पा सेंटरों में चेकिंग के निर्देश दिए गए।

एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नैनीताल विभा दीक्षित के नेतृत्व में 14 टीमों का गठन करते हुए 19 स्पा सेंटरों को चिन्हित करते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान निम्न स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर द गोल्डन स्पा, योर स्पा, रिलैक्स स्पा, सिल्वर बुद्धा, प्लान बी,  प्लान बी-2, सैवन हैवन, हिमालय स्पा, गोल्डन स्पा, रॉयल स्पा, हेल्थ क्लब, ग्राउंड ऑर्चिड स्पा, सनलाइट स्पा, पीसफुल स्पा, लोटस स्पा के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी। चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्पा सैन्टरों के पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गये हैं। सभी को चेतावनी दी गयी है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार पुर्नरावृत्ति होती है तो सम्बन्धित स्पा सैंटर को सीज करने की अग्रिम रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, निरीक्षक ललिता पाण्डे, प्रभारी एण्टी ह्यूमन टै्रफिकिंग सैल हल्द्वानी, निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी साईबर सैल, निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रभारी एसआईएस हल्द्वानी तथा कोतवाली हल्द्वानी, थाना बनभूलपुरा, थाना मुखानी व थाना काठगोदाम में नियुक्त तमाम महिला उप निरीक्षक सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 teams inspected 19 spa centers Haldwani news Nainital Police's checking campaign on spa centers Spa center Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More