पांच महीने से लापता नानकमत्ता की महिला की उसके प्रेमी ने कर दी नृशंस हत्या, शरीर के टुकड़े कर फेंके नहर में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
खटीमा। पांच महीने से लापता नानकमत्ता की 38 वर्षीय पूजा मंडल की उसके प्रेमी मुश्ताक ने नृशंस हत्या कर दी। बेरहमी से पूजा का गला काटकर उनका धड़ और शव अलग-अलग कट्टे में रखकर नहर में फेंक दिया। 
 
पूजा गुरुग्राम में एक स्पा सेंटर में काम करती थीं और नवंबर 2024 से लापता थीं। दिसंबर में उनकी बहन ने पूजा की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मुश्ताक पर शक जताया था। इसके बाद से पुलिस जांच में लगी थी। कुछ दिन पहले ही हरियाणा पुलिस ने मुश्ताक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने खटीमा पुलिस की मदद से युवती का धड़ नहर से बरामद किया, जबकि सिर अभी तक नहीं मिला था। मूलरूप से नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी की रहने वाली पूजा मंडल का 2019 में अपने पति से तलाक हो गया था। पूजा के दो बच्चे अपने पिता के साथ शक्तिफार्म में ही रहते हैं। इसके बाद पूजा स्पा सेंटर में काम करने के लिए गुरुग्राम चली गईं। यहीं टैक्सी चालक सितारगंज निवासी मुश्ताक से उसकी मुलाकात हुई और एक ही राज्य और जिले के होने के कारण दोनों करीब आ गए। इसके बाद गुरुग्राम में करीब डेढ़ वर्ष तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे और साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। इधर मुश्ताक ने पूजा को बगैर बताए किच्छा से दूसरी शादी भी कर ली। जब पूजा को इस बात की खबर लगी तो नवंबर 2024 में यह मामला सितारगंज कोतवाली पहुंचा, जहां पूजा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुश्ताक ने पहचान छिपाकर उससे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। पूजा ने नवम्बर 2024 में पुलिस को बताया था कि वर्ष 2022 में मुश्ताक ने अपने को सुनील यादव बताकर उसके साथ शादी की और बाद में उनका धर्मांतरण करवा दिया। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। बाद में पूजा मुश्ताक के साथ हरियाणा चली गई और कुछ दिन बाद ही लापता हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body parts cut and thrown in canal crime news Khatima news lover brutally murdered Nanakmatta woman missing for five months Nanakmatta woman missing for five months brutally murdered by her lover uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More