राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम पहुंची नैनीताल, नैनीताल तथा भीमताल परिसरों के साथ ही प्रशासनिक भवन का करेंगी निरीक्षण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के बहुप्रतीक्षित निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम नैनीताल पहुंच चुकी है। यह टीम अगले दो दिन 17 मई तक विश्वविद्यालय के नैनीताल तथा भीमताल परिसरों के साथ प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करेगी। 

इस दौरान कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान नैक की टीम को विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देंगे। नैक की टीम की अध्यक्षता नेहू तथा मिजोरम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अमर राय कर रहे हैं, जबकि टीम में असम के प्रो. देवाशीष नाथ, मिजोरम विश्वविद्यालय के प्रो. लोकनाथ मिश्र, नागपुर विश्वविद्यालय के प्रो. प्रफुल साबले, कोलकाता के प्रो. आदित्य प्रसाद, केरला के प्रो. के सी सनी व कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो. फारूक शाह हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय की आईवीएसी टीम में प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो.प्रदीप गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ.मनीषा जलाल, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य व दुर्गेश डिमरी सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, दीपक बिष्ट, कैलाश जोशी, एलडी उपाध्याय, प्रो.एलएस लोधियाल, प्रो. ललित तिवारी, मनोज व पंकज सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताया गया है कि नैक की टीम पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं वर्तमान तथा पूर्व विद्यार्थियों से भी मिलेगी। नैक की टीम के स्वागत के लिए विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली के साथ कुमाऊनी संस्कृति को भी दिखाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news National Assessment and Accreditation Council (NAC) team reached Nainital Uttrakhand news will inspect Nainital and Bhimtal campuses as well as administrative building

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More