पड़ोसी युवक ने नाबालिग बालिका के साथ किया जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं।  नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता में एक युवक ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

शास्त्रीनगर निवासी ग्रामीण ने लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गत रात्रि पड़ोस में रहने वाला युवक खीम सिंह जबरन घर से उठाकर बगल के सुनसान स्थान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, बिटिया ने घर आकर रोते हुए परिजनों को युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक खीम सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news nainital news Neighbor youth forcibly raped a minor girl police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More