एनआरआई की बुजुर्ग मां के हत्यारोपी नेपाली युवक को पुलिस ने नकदी व सोने की अंगुठी के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वड्डा में एनआरआई की बुजुर्ग मां की कमरे में घुसकर हत्या करने वाले अभियुक्त नेपाली युवक को थाना जाजरदेवल एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चन्द घण्टों के अन्दर गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नकदी व सोने की अंगुठी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक बीते दिवस चौकी वड्डा पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला माधवी चिलकोटी पत्नी स्व0 रमेश चंद्र चिलकोटी, निवासी वड्डा पिथौरागढ़ उम्र 65 वर्ष की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर मामले की जाँच पड़ताल करते हुए मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला वर्तमान में दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रह रही थी, जो कुछ समय पूर्व ही अपने घर वड्डा आयी हुई थी। महिला की हत्या के सम्बन्ध में उसके भतीजे विशाल राज चिल्कोटी, निवासी- ग्राम सुवाकोट जिला पिथौरागढ़ द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि उनकी ताई के मकान में एक- डेढ़ माह पूर्व एक नेपाली व्यक्ति रुपिन्द्र रहता था शायद उसी ने ताई माधवी चिल्कोटी की हत्या की है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त रुपिन्द्र के विरुद्ध धारा- 302 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए। जिस पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना जाजरदेवल/ चौकी वड्डा एवं एस0ओ0जी0/साइबर/ सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई । जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु जनपद की समस्त बैरियरों एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में सघन चैकिंग की गई तथा सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने के बाद गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए उक्त हत्या की घटना को अंजान देने वाले अभियुक्त रूपिन्द्र नाथ योगी पुत्र गोरख नाथ योगी, निवासी- ग्राम शेरू वॉर्ड नंबर 09 जिला मुगु, नेपाल उम्र 26 वर्ष, हाल निवासी वड्डा पिथौरागढ़ को झूलाघाट रोड किल्ल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से लूट के 13940 रूपये नगद, एक सोने की अंगूठी व एसबीआई पासबुक व अन्य सामग्री बरामद हुई।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पुलिस टीम में थाना जाजरदेवल के उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी वड्डा, अपर उपनिरीक्षक सुरेश ढेक, हेड कांस्टेबल नैन सिंह, एसओजी/सर्विलांस/ साइबर टीम के उप निरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल आनन्द सिंह खनका, कांस्टेबल कमल तुलेरा, गोविन्द रौतेला, कोतवाली पिथौरागढ़ के उप निरीक्षक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल पंकज पंगरिया, कांस्टेबल ध्रुव सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला का0 कल्पना टम्टा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Nepali youth accused of murder of NRI's elderly mother arrested by police with cash and gold ring Pithoragarh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More