उत्तराखण्ड फ़ौरेस्ट में एक बार फिर से तबादलों की नई सूची जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।  एक दिन पहले कई अधिकारियों के दायित्व बदलने के बाद अब वन विभाग में एक बार फिर से तबादलों की नई सूची जारी कर दी गई है।विभाग ने राज्य वन सेवा संवर्ग के छह सहायक वन संरक्षकों (ACF) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। खास बात यह है कि इनमें चार वरिष्ठ ACF अधिकारियों को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) का दायित्व दिया गया है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

वन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविंद्र पुंडीर को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थे। वहीं अजय लिंगवाल को अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट का प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय में प्रभारी उप निदेशक के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

तबादला सूची के तहत हरीश नेगी को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय में प्रभारी उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (उत्तरकाशी) में प्रभारी उप निदेशक थे। उनकी जगह मयंक कुमार को गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का प्रभारी उप निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वे भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी में प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

मयंक कुमार के स्थान पर संदीपा शर्मा को भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी का प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) में प्रभारी DFO के रूप में कार्यरत थीं। वहीं शिवी जोशी को प्रभारी उप निदेशक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय के पद पर तैनाती दी गई है। वह अब तक बाध्य प्रतीक्षारत थीं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

वन विभाग की इस स्थानांतरण सूची में कुल छह ACF अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें रविंद्र पुंडीर, अजय लिंगवाल, मयंक कुमार और संदीपा शर्मा को अलग-अलग वन प्रभागों की कमान सौंपी गई है, जबकि हरीश नेगी और शिवी जोशी को उप निदेशक स्तर की नई जिम्मेदारियां मिली हैं। विभागीय स्तर पर इन तबादलों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News New list of transfers issued for the Uttarakhand Forest Department once again News from the hills News From the Pahad Transfer news Uttarakhand Forest Department: A new list of transfers has been released once again uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More