विरोध का नया तरीका! विधायक का पुतला बनाकर स्थानीय लोग सुबह-शाम कर रहें उसकी पूजा  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नारायणबगड़। चमोली जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र पंती की सुध नहीं लेने पर लोगों ने विरोध करने का नया तरीका निकाला है। स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप क्षेत्र के विधायक का पुतला बनाकर सुबह-शाम उसकी पूजा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुतले की पूजा-अर्चना कर शायद विधायक क्षेत्र की सुध ले लें। यही नहीं पुतले के बगल में विधायक की कुर्सी भी लगाई गई है। 
 
लोग कई बार विधायक से आपदाग्रस्त क्षेत्र में आने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन विधायक ने आज तक क्षेत्र की सुध नहीं ली है। इससे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक का इस तरह से किया जा रहा विरोध आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीती 26 जुलाई को पंती के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी थी। इससे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोग कई बार विधायक से क्षेत्र का दौरा कर आपदाग्रस्त लोगों की मदद करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है और न ही प्रभावित लोगों की कोई मदद की गई है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य प्रदीप बुटोला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पंती क्षेत्र के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। सड़क पर मलबा आ गया था। ऊर्जा निगम के भवन और अन्य कई लोगों के घरों में पानी और मलबा घुस गया था। आपदा के इतने दिन बीत जाने के बाद भी विधायक प्रभावितों का हालचाल जानने नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का एक पुतला बनाया गया है। जब तक विधायक आपदा स्थल तक नहीं पहुंचते हैं तब तक उसकी सुबह-शाम पूजा की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  बढ़े हुए पानी के बिलों के विरोध में लोगो नें जल निगम के कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Local people are worshiping the effigy New way of protest! Local people are making an effigy of the MLA and worshiping it in the morning and evening Opposition to the MLA uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पॉक्सो में आरोपित बोरा के घरों की पुलिस ने की कुर्की करते हुए सामान पहुंचाया लालकुआं कोतवाली

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की करते हुए दोनों घरों से सारा सामान लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार (आज) सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।    इस टम्टा ने कहा […]

Read More
उत्तराखण्ड

विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को विजिलेंस ने दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।   विजिलेंस के अनुसार शुक्रवार (आज) 20 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर २ हल्द्वानी नैनीताल […]

Read More