अल्मोड़ा। यहां बुधवार को मासी क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबने से नवदंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मासी के कनरैं गांव निवासी 26 वर्षीय ममता का विवाह पांच माह पूर्व 28 वर्षीय रोहित प्रजापति निवासी अलीगढ़ यूपी के साथ हुआ था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे थे। आठ जून को ममता पति के साथ मायके कनरैं गांव आई थी। बुधवार को ममता और रोहित ताई के परिवार से मिलने गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों करीब तीन बजे घूमने के लिए घर से 500 मीटर दूर रामगंगा नदी की तरफ चले गए। गर्मी के कारण पति ने नहाने की इच्छा जताई। इस पर दोनों रामगंगा नदी में उतर गए। नहाने के दौरान दोनों ने संतुलन खो दिया। देखते ही देखते दोनों नदी की गहराई में डूबने लगे। इससे पहले आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति-पत्नी की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]