जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत, पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

मृतका का फाइल फोटो

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्दूचौड़ क्षेत्र निवासी नवविवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी ग्राम हरिनगर हरिपुर नायक ऊँचापुल हल्द्वानी निवासी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए कहा कि उसकी पुत्री चरित्रा उम्र 23 वर्ष का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को कमलेश काण्डपाल पुत्र हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो हल्दूचौड़ के साथ हुआ। अपनी पुत्री के विवाह मे मेरे द्वारा पन्द्रह लाख रुपये खर्च किये गये थे। जिसमे 6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटाप व अन्य दिया एवं विटिया की बचत पासबुक जिसमे चार लाख का जमा है। छः माह से मेरी पुत्री को उसका पति कमलेश काण्डपाल, ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिसके फलस्वरुप मेरी पुत्री ने कल दि0 04 नवम्बर की रात्री लगभग 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका मुझे विश्वास नहीं है खाया या खिलवाया गया। क्योंकि मुझे मृत्यु होने के उपरान्त रात्री 10.20 पर काल करके अवगत कराया गया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में धारा 304 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Newlywed dies due to consumption of poisonous substance police started investigation by registering dowry murder case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More