कोरोना संक्रमण के उपचार में शामिल नौ दवाएं प्रोटोकॉल से बाहर, एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल भी शर्त अनुसार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के उपचार में शामिल नौ दवाओं को प्रोटोकॉल से बाहर कर दिया गया है। इनमें तीन साल तक कोरोना उपचार में शामिल रही एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सीसाइक्लिन, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और आइवरमेक्टिन दवाएं तक शामिल हैं, जिन पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यही नहीं, सरकार ने कोरोना के रोगियों के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर भी शर्त लागू कर दी है। डॉक्टरों से कहा है कि एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल तब तक नहीं करना चाहिए जब तक बैक्टीरिया को लेकर नैदानिक संदेह न हो। 

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद आईसीएमआर और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने मिलकर संशोधित उपचार प्रोटोकॉल तैयार किए हैं। इन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य विभागों के साथ साझा कर इन्हीं के आधार पर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। प्रोटोकॉल में कोरोना रोगियों को तीन अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। जिन रोगियों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं उन्हें होम आइसोलेशन के अलावा उच्च जोखिम की स्थितियों के बारे में जानकारी दी गई है। दूसरी श्रेणी में मध्यम लक्षण वाले रोगी हैं जिनके लिए स्टेरॉयड युक्त दवाओं का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है। अगर मरीज की स्थिति खराब होती है तो ही एचआर सीटी कराया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news Nine drugs involved in the treatment of corona infection are out of protocol use of antibiotics is also conditional

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More