शिक्षा के नाम पर अतिरिक्त खर्च व अनियमितताओं पर जिले के 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर हो रहे अतिरिक्त खर्च व अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है।जिलाधिकारी नैनीताल ललितमोहन रयाल के निर्देशों के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के कुल 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।

प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कई निजी स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के साथ-साथ महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें भी अनिवार्य रूप से खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा, कुछ विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को विशेष दुकानों या निर्धारित विक्रेताओं से ही किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर किए जाने की भी शिकायत सामने आई थी, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें देवभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर पश्चिम, गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएम एकेडमी, वुडब्रिज स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पीरुमदारा रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, विस्डम पब्लिक स्कूल रामपुर रोड, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किंग्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू और हिमालया विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाय महंगी निजी किताबें अनिवार्य की गई हैं, पुस्तकों की संख्या आवश्यकता से कई गुना अधिक रखी गई है, अभिभावकों पर तय दुकानों से ही खरीदारी का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई विद्यालयों की वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी जैसे बुक लिस्ट और फीस संरचना भी उपलब्ध नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

सीईओ ने अपने आदेश में राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009, सीबीएसई दिशा-निर्देश और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 का हवाला देते हुए इन प्रथाओं को नियमों का उल्लंघन और अनुचित व्यापार व्यवहार बताया है।

विद्यालयों को 15 दिनों के भीतर अपनी बुक लिस्ट संशोधित करने, केवल एनसीईआरटी आधारित और आवश्यक पुस्तकों को प्राथमिकता देने, किसी भी तरहकी अनिवार्य दुकान प्रणाली समाप्त करने और फीस व पुस्तक सूची को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त शुल्क की स्थिति में उसका समायोजन या रिफंड करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित विद्यालयों की मान्यता निलंबित या समाप्त की जा सकती है, साथ ही जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। आगामी 15 दिनों में संयुक्त जांच समिति द्वारा सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अभिभावकों के हित में एक सख्त और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे निजी विद्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी Extra expenditure and irregularities in the name of education nainital news Notice issued to 17 private schools Notice issued to 17 private schools of the district for extra expenditure and irregularities in the name of education uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज शिक्षा के नाम पर अतिरिक्त खर्च व अनियमितताएं

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More