अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फीता काटकर डिजिटल लर्निंग सुविधा का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर सेल के सदस्य सचिव एवं अपर सचिव, मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली द्वारा किया गया, इस अवसर पर रेकिट समूह के अमित शुक्ल एवं उनके प्रतिनिधिगण, विद्या भारती उत्तराखंड के सह प्रदेश निरीक्षक ईश्वरे, संभाग निरीक्षक ऊधमसिंह नगर-नैनीताल मंगत लोस्ता, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यगण, जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और रोजगारपरक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक डिजिटल संसाधनों की पहुंच बढ़ने से उन्हें आधुनिक शिक्षणसामग्री के साथ नई तकनीक को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने डिजिटल शिक्षा की इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक तक पहुंच से बच्चों के सीखने के दायरे का विस्तार होगा।डिजिटल संसाधन विशेष रूपसे पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों कोनई जानकारी, नवीन शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सहायक होंगे। उन्होंने शिक्षकों से इन संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

रेकिट समूह की सीएसआर पहल के अंतर्गत विद्यालयों को डेस्कटॉप कंप्यूटर सेट, 19.5इंच एलईडी मॉनिटर, प्रिंटर, यूपीएस, ब्लूटूथ स्पीकर, वेबकैम तथा 65 इंच इंटरैक्टिव पैनल सहित आधुनिक डिजिटल शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों से कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, संवादात्मक और तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।

जनपद में यह डिजिटल सुविधा सरस्वती शिशु मंदिर पुलहिंडोला, विकासखंड लोहाघाट; सरस्वती शिशु मंदिर मादली, विकासखंड चम्पावत; पाटी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज/डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज; शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदनी; सरस्वती शिशु मंदिर खेतीखान, विकासखंड पाटी तथा विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर बाराकोट में उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

इस पहल के लिए रेकिट समूह, विद्या भारती, सीएसआर सेल, जिला प्रशासन, विद्यालय परिवार एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि डिजिटल सिस्टम केवल उपकरणों का समूह नहीं, बल्कि शिक्षक के हाथ में आधुनिक शैक्षिक माध्यम और विद्यार्थी के लिए सीखने का नया अवसर है।

“हर बच्चे तक शिक्षा, हर हाथ में कौशल, हर गांव तक अवसर और हर प्रयास में जनकल्याण” की भावना के साथ यह पहल डिजिटल रूप से सक्षम विद्यार्थी, आधुनिक सोच वाले युवा, ज्ञान एवं कौशल से समृद्ध समाज और विकसित उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report champawat news Devbhoomi News Digital and Smart Education: Digital learning facilities launched in six schools in Champawat; CM Dhami inaugurated the initiative Education in the hills goes smart: CM Dhami inaugurates digital learning facilities in six schools in Champawat Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा शुरू चम्पावत न्यूज डिजिटल एवं स्मार्ट शिक्षा सीएम धामी ने किया शुभारंभ

More Stories

उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More