अब एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने से हो सकेगी चारधाम यात्रा  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। चारधाम यात्रा में एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने के बाद पूरे सीजन में उसी से वाहन चलेंगे। बार-बार ग्रीन कार्ड बनाने का झंझट नहीं होगा। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाई है।

परिवहन विभाग लगातार चारधाम यात्रा की तैयारियों पर काम कर रहा है। वेबसाइट तैयार की जा चुकी है। 18 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए एक बार जो ग्रीन कार्ड बनवाएगा, उसी कार्ड से बाद में भी वह वाहन चारधाम यात्रा में जा सकेगा। पहले हर यात्रा चक्कर के लिए अलग से ग्रीन कार्ड बनवाना पड़ता था। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी सोमवार को परिवहन विभाग की बैठक बुलाई है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों को भी आमंत्रित किया गया है। वह चारधाम यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर बात करने के साथ ही तैयारियों को भी परखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की पूरी जानकारी के लिए ट्रिप कार्ड बनेगा। इसके लिए भी ऑनलाइन वेबसाइट greencard.uk.gov.in आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद यह ट्रिप कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो जाएगा। ट्रिप कार्ड एक फेरे के लिए ही वैध होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham yatra news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More