अब महिला डिग्री कॉलेज की दो छात्राओं में हुई कोरोना की पुष्टि, 3 दिन के लिए कॉलेज किया बन्द

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में दो छात्राओं में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कॉलेज में हड़कप मच गया, बीते शनिवार को कॉलेज में छात्राओं , शिक्षकों और कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई थी , जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को दी गई ,रिपोर्ट में दो छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई , जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा क्लासरूम समेत पूरे कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करवा कर कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है , प्रभारी प्राचार्य डॉ तिवारी के अनुसार कोरोना से निपटने के लिए प्रोटोकॉल के सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ,कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है , लेकिन कई जगह लोग बगैर मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं , कुछ दिन पूर्व एमबीपीजी कॉलेज में भी कोरोना सैंपलिंग कराई गई थी लेकिन वहां कोई संक्रमित नहीं पाया गया , कोरोना के बढ़ते मामलों को देख भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corona news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More