रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला वृद्धा का शव, पुलिस ने पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों के किनारे एक वृद्धा का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बनभूलपुरा थाने को दी। सूचना पर एसआई मनोज यादव मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका महिला की शिनाख्त 75 वर्षीय कलावती पत्नी रामस्वरूप जवाहरनगर वार्ड नंबर 15 बनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला बीते गुरूवार को बिना कुछ कहे घर से चली गई थी। आज उनका शव यहां रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। मृतका बुजुर्ग महिला की आंख में चोट के निशान भी मिले है। एसआई मनोज यादव ने कहा महिला की हत्या हुई या किसी अन्य कारणों से मौत हुई है यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चल पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Old women body found Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More