राजकीय खाद्यान्न गोदाम में अनियमितताओं पर डीएम ने वरिष्ठ विपणन अधिकारी के निलंबन के साथ ही सहायक क्षेत्रीय अधिकारी को जारी की प्रतिकूल प्रविष्टि 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। राजकीय खाद्यान्न गोदाम गूलरघाटी में मिली अनियमितताओं के मामले में राज्य खाद्य निगम के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमओ) विष्णुप्रसाद त्रिवेदी को निलंबित करने के साथ ही सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) अजय रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। यहां चावल की गुणवत्ता परीक्षण के लिए कुल 61 नमूने में से 26 फेल पाए गए और इनका पूरा स्टॉक रद्द घोषित कर दिया गया। डीएम सविन बंसल ने खाद्यान्न गोदाम में अनियमितता की जांच मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को सौंपी है।
 
पिछले दिनों डीएम देहरादून सविन बंसल ने दून में सरकारी गोदाम में छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी थी। तब बड़े पैमाने पर स्टॉक खराब पाया गया था। जिसकी सैंपलिंग कराई गई। छापे में भंडारण, खरीद गुणवत्ता नियंत्रण और खाद्यान्न आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाते हुए वरिष्ठ विपणन अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्हें सीडीओ ऑफिस से अटैच किया गया है। डोईवाला की वरिष्ठ विपणन अधिकारी संयोगिता को गूलरघाटी गोदाम की जिम्मेदारी सौपी गई है। आंतरिक गोदामों और सरकारी दुकानों में खाद्यान्न सप्लाई के प्रति अपने उत्तरदायित्व में चूक के साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने में विफल रहने पर एआरओ अजय रावत को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है। डीएम ने बताया कि यह बेस गोदाम है, यहां से दून के अलावा गढ़वाल क्षेत्र में खाद्यान्न सप्लाई होता है और यहां गुणवत्ता तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। इस अनाज को निर्बल वर्ग, धात्री महिलाओं, नौनिहालो और बुजुर्गों के लिए सप्लाई किया जा रहा था। फिफो (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) जो अन्न भंडारण प्रबन्धन का मौलिक नियम है के किसी भी नियम का पालन किया जाना नहीं पाया गया। न तो फिफो रजिस्टर मेंटेन किए गए और न ही प्रथम आवत माल की प्रथम निकासी की गयी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: adverse entry issued to the assistant regional officer dehradun news District Magistrate Dehradun irregularities in the state food godown On irregularities in the state food warehouse Senior Marketing Officer suspended the DM suspended the suspension of Senior Marketing Officer as well as adverse entry to the Assistant Regional Officer uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More