14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के संयुक्त प्रदर्शन में रामलीला मैदान दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं की बैठक आज पार्टी कार्यालय दीपक बोस भवन में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले  ज़िला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मोर्चे पर भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसलिए जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा सरकार द्वारा बागजाला गौलापार, पुछड़ी रामनगर, बनभूलपुरा समेत राज्य के तमाम हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर वन भूमि, नजूल, पट्टे की भूमि पर बसे गरीबों को उजाड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। जबकि होना तो यह चाहिए कि पूरे राज्य में दशकों से वन भूमि, नजूल, पट्टे की भूमि पर बसी लाखों की आबादी को जो जहां है उसे वहां का मालिकाना अधिकार दिया जाय।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद नेगी ने कहा कि, “किसान मजदूर विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के बाद पूरे देश से किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 मार्च को विशाल रैली करेंगे। रैली के माध्यम से एमएसपी गारंटी कानून बनाने, श्रम कोड वापस लेने और श्रम कानून बहाल करने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने, खाली पदों पर भर्ती, मंहगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर मोदी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। मोदी सरकार मांगें नहीं मानती तो आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजदूर किसान जुटेंगे।” तय किया गया कि 14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के संयुक्त प्रदर्शन में शामिल होने माले और किसान महासभा के कार्यकर्ता  रामलीला मैदान दिल्ली जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

इस दौरान बैठक में माले ज़िला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आंनद नेगी, विमला रौथाण, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, जोगेंद्र लाल, धीरज कुमार, मनोज आर्य, धन सिंह, कमल जोशी, वीर भद्र भंडारी, आनंद दानू सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news On March 14 workers will go to Ramlila Maidan Delhi in a joint demonstration of United Kisan Morcha and trade unions Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More