धमकी के आरोप में कोर्ट ने पुलिस को दिए मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

काशीपुर। यहां एक व्यक्ति ने 3 लोगों के खिलाफ पैसे लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने और पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मधुवन नगर, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी शहजाद हुसैन पुत्र हसरत अली ने अपर मुख्य न्यायिक मजि. की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने ढेला बस्ती, रहमतनगर, काशीपुर निवासी गुलाम नबी पुत्र मुश्ताक से 14 लाख 25 हजार रुपयेमें एक प्लॉट का सौदा किया था जिसके एवज में उसने गुलाम नबी को 10 लाख 30 हजार रुपये नकद अदा कर दिये थे। जब उसने कुछ दिन बाद शेष धनराशि रजिस्ट्री के समय देने के लिये कहा तो गुलाम नबी अपने वादे से मुकर गया और कहने लगा कि मैं तुम्हें रजिस्ट्री नहीं करा सकता क्योंकि ये प्लॉट मेरे नाम नहीं है, किसी अन्य व्यक्ति के नाम है और अब वह प्लॉट को बेचने से इंकार कर रहा है। इसके बाद शहजाद ने उससे अपने पैसे वापिस मांगे तो उसने कहा कि मुझे कुछ समय दो, मैं तुम्हारे रुपये दे दूँगा। इसके बाद उसने गुलाम नबी से कई बार अपनी रकम लौटाने को कहा लेकिन वह लगातार बहानेबाजी एवं टाल मटोल करता रहा। शहजाद ने बताया कि दिनांक 29.01.2023 की शाम 6.30 बजे वह डिजाइन सेन्टर मोड़ से होकर अपने घर वापस आ रहा था कि रास्ते में गुलाम नबी एवं उसके पुत्र राशिद एवं वाजिद तथा दो अन्य व्यक्ति मिले और उसे माँ-बहन की गन्दी-गन्दी गालियाँ बकते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि तू पैसों के लिए बहुत परेशान करता है और अपने प्लॉट की शेष रकम मांगता है। हम तेरे प्लॉट के लिये दिये हुए पैसे वापस नहीं देंगे और अगर तूने आइन्दा पैसे मांगे तो हम तुझे जान से मार देंगे और तेरी लाश का भी पता नहीं देंगे और तेरे परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे। शहजाद ने बताया कि उक्त घटना के बाद वह काफी डर गया है और उसे अपनी जान व माल का सख्त खतरा उत्पन्न हो गया है। ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। उक्त घटना को वहाँ से गुजर रहे बहुत से लोगों ने देखा है और बचाया है जिनमें ताज मौहम्मद, पप्पू पठान व सलीम अहमद आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शहजाद की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई सुशील पांडे के हवाले की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news On the charges of threat the court registered a case with the police and ordered investigation US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More