ऋण न चुकाने की स्तिथी पर बैंक ने पूर्व दर्जाधारी मंत्री के आवास पर लगाया सरकारी ताला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ओहदे के अनुरुप रुतबा बनाने के वास्ते कभी-कभी घर कमाई भी दांव पर लग जाती है। जिसका जीता-जागता उदाहरण आज देखने को मिल रहा है। पूर्व में दर्जा धारी मंत्री ने समाज के अनुकूल बनने हेतु ऋण तो ले लिया पर चुकाने के वास्ते कमाई नहीं कर पाएं और अब घर के रहे न घाट के। परिणाम स्वरूप बैंक का लोन चुकता नहीं कर पाने पर बैंक ने पूर्व दर्जाधारी के घर पर सरकारी ताला लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व दर्जाधारी को बैंक के करीब 18 लाख 40 हजार रुपये चुकाने थे। लिहाजा बैंक ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई करते हुए घर में रहने वाले परिजनों को बाहर करते हुए पूर्व दर्जाधारी मंत्री जी के आवास पर सरकारी ताला ठोक दिया। उन्होंने यह ऋण बैंक से करीब 10 साल पहले लिया था, लेकिन नियमित किस्तों का भुगतान नहीं किया। वर्तमान समय में उन्हें बैंक के 18 लाख 40 हजार रुपये चुकाने थे। लोन चुकता करने के लिए बैंक की ओर से कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा पुलिस और बैंक के अधिकारी पूर्व मंत्री के गौजाजाली स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद पूर्व मंत्री की पत्नी, बेटे और एक बेटी ने टीम का विरोध भी किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी नहीं चल पाई और बैंक ने मकान सील कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More