मेरठ निवासी प्राइवेट कम्पनी का प्रोजेक्ट हेड नहाते वक्त बहा गंगा नदी में  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। ऋषिकेश के शिवपुरी के पास एक कंपनी का यूनिट हेड नहाते वक्त गंगा नदी में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार (रविवार) आज अंकुर गोयल पुत्र सुभाषचंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर वीर नगर, मेरठ सिटी उम्र 40 वर्ष जो कि नौक़ल सिस्टम कंपनी मेरठ में प्रोजेक्ट हेड थे, अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके थे। आज अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ प्रातः गंगा किनारे आए थे, नहाने के दौरान शिवपुरी में अंकुर नदी के बहाव में आ गया, जिसे बचाने का प्रयास अक्षय द्वारा किया गया, तब तक अंकुर काफी आगे रिटन टू सेंडर रैपिड तक बह चुका था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Meerut resident project head of private company drowned in river Ganga while bathing project head drowned in river ganga rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More