भोजन के बाद जरूर चबाकर खाएं ये 3 चीजें, सेहत रहेगी फिट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। खाना अधिक खा लेने के बाद अक्सर कई लोगों को पेट फूलना, गैस, अपच, बदहजमी, खट्टी डकार आने की समस्या शुरू हो जाती है। लोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए दवाईयों का इस्तेमाल करते है, जबकि हमारे घर पर ही कई ऐसी पौष्टिक और फायदेमंद औषधि मौजूद हैं जो पेट, मुंह से संबंधित कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। आइये जानते है उनके बारे में

1. सौंफ, जीरा, अजवाइन को चबाने से खाना आसानी से पच जाता है। इतना ही नहीं, इससे ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

2. सांस की दुर्गंध की समस्या होने पर भी इनका सेवन करना चाहिए। इन पौष्टिक बीजों को चबाकर खाने से बहुत हल्का महसूस होता है।

3. इन तीनों बीजों को जब आप एक साथ चबाकर खाते हैं तो ये डाइजेस्टिव सिस्टम को जबरदस्त तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। इनमें अग्निवर्धक (carminative) प्रॉपर्टीज होती हैं, जो गैस बाहर निकाल कर ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाती हैं।

4.अजवाइन की बात करें तो इसमें थाइमॉल कम्पाउंड होता है जो एंटीस्पैस्मोडिक गुण से भरपूर होता है। ये डाइजेस्टिव मसल्स को रिलैक्स करता है। क्रैम्प दूर करता है। जीरा डाइजेस्टिव एजाइंम्स के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करता है और भोजन को तोड़कर उसमें मौजूद पोषक तत्वों को सही से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। सौंफ में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होने से ये बाउल मूवमेंट सही बनाए रखता है और कब्ज दूर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

5.अजवाइन के बीज में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो पेट की सेहत (Gut health) को सही रखती हैं। जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो पेट में किसी भी तरह की खराबी को ठीक कर सकते हैं। सौंफ में प्राकृतिक रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, साथ ही ये माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है। भोजन करने के बाद सौंफ चबाने से सांसों में ताजगी का अहसास होता है।

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

आप इन तीनों को एक साथ 1 छोटा चम्मच यानी लगभग 5 ग्राम सेवन कर सकते हैं। तीनों को बराबर मात्रा में ही लें। शुरुआत में कम मात्रा में ही सेवन करें ताकि कोई समस्या न हो। धीरे-धीरे आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं को देखते हुए मात्रा बढ़ा सकते हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Eat these 3 things Eat these 3 things chewed after meals your health will remain fit for good health health tips

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More