बारां में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा दो मासूम भाई-बहन की मौत पर स्थानीय लोगो ने शाहाबाद रोड पर प्रदर्शन कर लगाया जाम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

राजस्थान। यहां बारां में खनन कार्य में लगे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहन की मौत के बाद स्थानीय लोग शुक्रवार (आज) सुबह सड़कों पर उतर आए और शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।

 
जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले बरडिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण बताई गई कि दोनों भाई-बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना से नाराज लोग सुबह बड़ी संख्या में शाहाबाद रोड पर एकत्रित हुए और रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
 
 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार शहर में बेखौफ दौड़ते हैं, लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा बेलगाम वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, शहर में खड़े दोपहिया वाहनों के चालान कर औपचारिकता पूरी की जाती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Baran News In Baran local people protested and blocked the Shahabad road after the death of two innocent siblings due to a tractor-trolley engaged in mining work local people protested and blocked the Shahabad road rajasthan news two innocent siblings were crushed by a tractor-trolley engaged in mining work खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली ने दो मासूम भाई-बहन को कुचला दुर्घटना न्यूज बारां न्यूज राजस्थान न्यूज स्थानीय लोगो ने शाहाबाद रोड पर प्रदर्शन कर लगाया जाम

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More