माह के प्रथम शनिवार को मुख्य चौराहों पर थाना दिवस लगाकर समस्याओं का समाधान के साथ ही संवदेनशील क्षेत्रों में रात्रि चौपाल भी लगाए अधिकारी – डीआईजी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कुमाऊं के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने कहा है कि पुलिस अधिकारी लोगों की समस्याओं को देखते हुए महीने के पहले शनिवार को मुख्य चौराहों पर थाना दिवस लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। साथ ही क्राइम की दृष्टि से संवदेनशील क्षेत्रों में कभी-कभी रात्रि चौपाल भी लगाई जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीआईजी भरणे ने फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को जनहित में कार्य करते हुए जनता से जुडने एवं जनता व जनप्रतिनिधियों आदि से समन्वय स्थापित करने को कहा है। कहा है कि जनता व पुलिस के मध्य संवादहीनता कम किया जाना जरूरी है। कार्यालय में अधिकारी अपने उपस्थिति एवं जनता से मिलने का समय निर्धारित करें तथा मिलने के समय को सुस्पष्ट तरीके कार्यालय के अग्रभाग पर चस्पा करें । समस्त अधिकारी आवंटित सरकारी नम्बर (सीयूजी) को प्रत्येक दशा में चालू रखकर प्रत्येक कॉल रिसीव करना सुनिश्चित करें साथ ही पीडित की समस्या का समयबद्ध व गुणात्मक तरीके से निस्तारण करें। जनपदों के शिकायत जाँच प्रकोष्ठ में निस्तारण व लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों का सही से पर्यवेक्षण किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

डीआईजी ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को शहर के मुख्य चौराहों पर थाना दिवस पुनः संचालित करें। पीडित की सुनवायी हेतु सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारियों द्वारा पीडित दरबार लगायें, जिसमें महिला सम्बन्धित मामलों में पीडितों के साथ-साथ सम्बन्धित विवेचक/थानाध्यक्ष को बुलाकर समस्याओं को अधिक से अधिक मौके पर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें । माह में एक बार प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील/क्राइम प्रोन क्षेत्र में रात्रि चौपाल लगायें। माह में एक बार प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, होटल स्वामियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी , व्यापार मंडल के सदस्य, अधिवक्ता इत्यादि को बुलाकर बैठक करें। स्पष्ट किया कि निर्देशों का अनुपालन कर समस्त बैठकों /थाना दिवस, जनसंवाद, पीडित दरबार तथा रात्रि चौपाल के डाटा थानों में अध्यावधिक किया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More