एमबी इंटर कॉलेज चल रही नुमाइश के अंतिम दिन सस्ते में सामान मांगने को लेकर युवकों ने दुकानदार को किया लहूलुहान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही नुमाइश के आखिरी दिन सस्ता सामान खरीदने को लेकर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवकों ने दुकानदारों को तमंचा दिखाते हुए पहले धमकाया और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बताते चलें कि हल्द्वानी में लगी नुमाइश में बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत दूसरे राज्य के तमाम शहरों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। 31 को नुमाइश का अंतिम दिन था। नुमाइश में दुकान लगाने वाले बदायूं निवासी हर्षित ने बताया कि उनकी खिलौने की दुकान है। शनिवार रात करीब एक बजे करीब 25-30 लड़के नुमाइश पहुंचे। यहां दुकानों से जबरन सस्ता सामान मांगने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर एक लड़के ने खुद को पार्किंग वाला बताकर तमंचा दिखाया और मारपीट शुरू करते हुए नुकील वस्तु से हमला किया। होंठ पर रॉड मारने की वजह से हर्षित के टांके आए हैं। जिसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news MB Inter College. On the last day of the exhibition On the last day of the ongoing MB Inter College exhibition the youth thrashed the shopkeeper for asking for cheap goods uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More