बनभूलपुरा में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध गैस रिफिलिंग करते तीन लोग पूर्ति विभाग टीम की गिरफ्त में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायत सामने आई थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।निर्देशों के बाद रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर सात में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम केतहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। छापेमारी के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी और गौरव जोशी भी टीम में शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action taken by Supply department crime news Haldwani news Supply department team arrested three people for illegally refilling gas from domestic gas cylinders in Banbhulpura three people arrested for illegally refilling gas from domestic gas cylinders in Banbhulpura uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पूर्ति विभाग की कार्यवाही बनभूलपुरा में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध गैस रिफिलिंग करते तीन लोग गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More