माँ बेटे की हत्या का आरोपी लिव इन पार्टनर दिल्ली से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी में माँ बेटे की हत्या का खुलासा करतेहुए पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने ही अपनी लिव इन पार्टनर और उसके 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर (उम्र 36) है वो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां मजदूरी का कार्य करता है। हत्याकांड के बाद वह दिल्ली फरार हो गया था।

गौरतलब है कि 6 मार्च को शाम 7:30 बजे चौकी प्रभारी जखोली को योगेंद्र सिंह (निवासी सुमाड़ी तिलवाड़ा) ने सूचना दी कि उनके हाइडिल कॉलोनी के पास स्थित मकान में किराये पर रह रहे नेपाली मूल के व्यक्ति दीपक बहादुर के कमरे से तेज बदबू आ रही है। कमरे के भीतर कंबल में लिपटे एक महिला और एक बच्चे के शव पड़े थे, जबकि किराएदार दीपक बहादुर मौके से फरार था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद मे पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। साल 2025 में फेसबुक पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला भी पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। जिनमें से एक 9 वर्षीय इस घटना में मृत पाया गया।महिला से उसकी मुलाकात हिमाचल में हुई थी। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

पुलिस ने बताया कि काफी समय से महिला और दीपक बहादुर साथ रह रहे थे। पहले दोनों उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। करीब एक माह पहले वे सुमाड़ी में किराये के कमरे में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपी और महिला के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद 9 वर्षीय बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोनों शवों पर कंबल डालकर मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Live-in partner accused of murdering mother and son arrested from Delhi rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज माँ बेटे की हत्या का आरोपी रुद्रप्रयाग न्यूज लिव इन पार्टनर दिल्ली से गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More