अराजक तत्वों ने आधी रात को घर का ताला तोड़ लगाई घर में आग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। यहां आधी रात को अराजक तत्वों ने न सिर्फ घर का ताला तोड़ा, बल्कि घर में आग भी लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना ने इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के तोलब–मयकोटी क्षेत्र में शनिवार रात मकान स्वामी आशीष कुमोला अपने गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर के भीतर रखा फर्नीचर, घरेलू सामान, राशन और सोने–चांदी के आभूषण पूरी तरह जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर को भारी नुकसान पहुंच चुका था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। मकान स्वामी और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ताला तोड़कर घर में घुसकर आग लगाना बेहद गंभीर मामला है और इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पुलिस ने सूचना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कानून के तहत सजा दी जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: broke the lock and set the house on fire crime news rudraprayag news Unruly elements broke the lock of the house at midnight Unruly elements broke the lock of the house at midnight and set it on fire uttarakhand news अराजक तत्वों ने आधी रात को तोड़ा घर का ताला उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ताला तोड़ घर में लगाई आग रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More