अन्नकूट पर्व के अवसर पर आज दोपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

चारधाम यात्रा के तहत प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे, जिन्होंने “हर-हर गंगे, जय मां गंगे” के जयकारों से धाम को गुंजायमान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ प्रारंभ हुई थी। कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के माध्यम से मुखबा स्थित गंगा मंदिर में ले जाया जाएगा, जो शीतकालीन पड़ाव होगा। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12:05 बजे बंद होंगे। यमुनोत्री में भी कपाट बंदी की तैयारियां जोरों पर हैं। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को खरसाली गांव के लिए रवाना किया जाएगा, जहां श्रद्धालु शीतकाल में मां यमुना के दर्शन और पूजा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

यात्राकाल के दौरान, शुक्रवार शाम तक दोनों धामों में 15,21,752 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे, जिसमें गंगोत्री धाम के 8,11,000 और यमुनोत्री धाम के 7,10,000 तीर्थयात्री शामिल हैं। चारधाम की यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर को भी जीवित रखती है। दोनों धामों के शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को एक अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बैंक के खाते से 50 लाख रुपए की संदिग्ध निकासी: पुलिस ने 13 लाख नकद एवं फर्जी डेबिट कार्ड के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a large number of devotees were present Gangotri Dham News On the occasion of Annakoot festival on the occasion of Annakoot festival. The doors were closed for the winter on occasion the doors of Gangotri Dham were closed at 12:14 pm the doors of Gangotri Dham were closed today at 12:14 pm for winter uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More