कोर्ट के आदेश पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर आश्रम की सम्पत्ति हड़पने के आरोप में संतों और भाजपा नेता समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के एक आश्रम के अध्यक्ष संत के ब्रह्मलीन होने के बाद फर्जी ट्रस्ट बनाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव की शिकायत पर आरोपी संतों और भाजपा नेता समेत 20 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तृतीय अपर सिविल जज (जेडी) की कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में नारायण निवास आश्रम ट्रस्ट भूपतवाला के महासचिव दीपक कुमार निवासी सत्यम विहार हरिद्वार ने बताया कि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी महंत रामेश्वरानंद थे। आरोप है कि उनके यहां कार्यरत एक संत स्वामी अवधेशानंद ने उन्हें बहला फुसलाकर एक रजिस्टर्ड वसीयत अप्रैल 2019 में अपने हक में करा ली। जब स्वामी रामेश्वरानंद को अवधेशानंद की नीयत पर संदेह हुआ, तब उन्होंने दो माह बाद वसीयत निरस्त करा दी। संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का अंदेशा होने के मद्देनजर स्वामी रामेश्वरानंद ने नारायण निवास आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया। इसे अगस्त 2019 में सब-रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत कराया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वरानंद खुद थे, जबकि अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए। उनकी मृत्यु के बाद स्वामी अवधेशानंद ने खुद को शिष्य बताते हुए दिसंबर 2019 में एक नई ट्रस्ट का गठन कर लिया। आरोप है कि स्वामी रामेश्वरानंद ने अपने जीवनकाल में ही ट्रस्ट बना दी थी। न तो ट्रस्ट को भंग किया गया था, न ही ट्रस्ट का कोई चुनाव हुआ था। यही नहीं स्वामी अवधेशानंद को आश्रम का महंत भी नहीं बनाया गया। जिन संतों की मौजूदगी में वह स्वयं अध्यक्ष बने, उनका गरीबदासी परंपरा से कोई लेना देना नहीं है। आरोप है कि संपत्ति कब्जाने की नीयत से फर्जी ट्रस्ट बनाई गई है। पुलिस ने अवधेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि निवासी भारत माता मंदिर, भाजपा नेता विदित शर्मा, एबीवीपी नेता रितेश वशिष्ठ समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case has been registered against 20 saints and BJP leaders for usurping the property of the ashram by creating a fake trust haridwar news On the orders of the court Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More