महानगर कांग्रेस : प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष ने घोषित की 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेशगोदियाल की संस्तुति के उपरांत 53पदाधिकारियों वाली नई महानगर कांग्रेस कमेटी की घोषणा की।
 
नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को और अधिक समावेशी एवं मजबूत बनाया जा सके। नई टीम में अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक समरसता, समान भागीदारी और जनसेवा की रही है। इसी भावना के अनुरूप नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जन आंदोलनों एवं चुनावी तैयारियों में नई कार्यकारिणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।
 
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 08 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए नई महानगर कांग्रेस कमेटी पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गई है। जनसभा की सफलता के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं तथा वार्ड एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
 
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नवगठित महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो कांग्रेस की समावेशी विचारधारा का परिचायक है। कहा कि महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से लेकर जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी 08 अगस्त को आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नईमजबूती प्रदान करेगी तथा आगामी जनसभा सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report announced the executive committee of 53 office bearers Congress Party News Devbhoomi News Haldwani Metropolitan Congress Haldwani Metropolitan President Haldwani Metropolitan President announced the executive committee of 53 office bearers Haldwani news Hindi News Metropolitan Congress: On the recommendation of the State President News from the hills News From the Pahad Recommendation of the State President uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More