स्कूल बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बालक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। यहां उमरुकला गांव में बुधवार दोपहर एक डेढ़ वर्षीय बालक की स्कूल बस के टायर के नीचे आकर मौत हो गई। घटना के समय बालक अपनी मां के साथ बड़े भाई को स्कूल से लेने के लिए बस के पीछे जा रहा था। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता अपने घर के गेट के सामने करीब पौने दो बजे अपने बड़े बेटे मानिक के स्कूल बस से लौटने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका छोटा पुत्र तेजस भी उसके पीछे-पीछे आ गया, जिसका बबीता को पता नहीं चला। जैसे ही महिला बड़े बेटे मानिक को लेकर घर की ओर जाने लगी तेजस अचानक स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया। अफरातफरी में बच्चे को तुरंत परिजन उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजस के पिता हरियाणा के गुरुग्राम में काम करते हैं उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news died Khatima news One and a half year old boy came under the tire of school bus One and a half year old boy died after coming under the tire of school bus udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More