प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक बच्चें की मौत, 5 हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक बच्चें की मृत्यु हो गई जबकि 5 बच्चें घायल हो गए। सूचना पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

घटना के तुरंत बाद प्रशासन व चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवम घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थन की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चें खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 5 injured after toilet roof collapses in primary school champawat news One child dies Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More