जूड्डों-लोहारी डेम के पास देर रात ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के जूड्डों-लोहारी डेम के पास देर रात एक ट्रक खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके से एक शव बरामद किया है। मृतक नमकीन सप्लाई का काम करता था, वह उत्तरकाशी में नमकीन देकर वापस लौट रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तीन जुलाई को तड़के थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन संख्या एचआर 58 सी 1082 मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाते हुए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान मीन बहादुर उम्र 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के रूप मैं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news One dead after truck fell into ditch late night near Juddo-Lohari dam SDRF recovered body Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More