बेकाबू कार द्वारा रौंदने से एक की मौत के साथ ही पैदल चल रहे कई लोग घायल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक के पास बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत के साथ ही तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई है। पटेलनगर पुलिस तत्काल मौकेपर पहुंची तो सेंटज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने बताया कि कार चालक ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी जिन्हें स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए।कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। 
 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है। खराब होने के कारण इसे सेंट ज्यूड चौक के पास वसीम की वर्कशॉप में रखा था। वाहन की मरम्मत का काम करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की टेस्टिंग के लिए इसे वर्कशॉप से बाहर निकाला। वर्कशॉप वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े और चल रहे कुछ लोगों को रौंद दिया।
 
हादसे में केशव विहार चंद्रबनी निवासी जितेंद्र बिष्ट की मृत्यु हो गई। बिष्ट डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। वहीं चंद्रबनी निवासी रितिक राजपूत भी घायल हैं जिनका वेलवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। रितिक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news one person died after being run over by a car One person died and several pedestrians were injured after being run over by an out-of-control car out-of-control car several pedestrians were injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार द्वारा रौंदने से एक की मौत दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज पैदल चल रहे कई लोग घायल बेकाबू कार

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More