उत्तरकाशी। यहां गुरुवार शाम सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में गिरने से कार सवार एक की मौत हो गईं जबकि दो अन्य घायल है।
तहसील प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तभी तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल (32) पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक राकेश कुमार (29) निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल (24) निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। दीपावली का पर्व मना कर अपने गांव से लौट रहे युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी पंकज सिंह नेगी पुत्र सते […]