मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक घर-घर पहुंचाई जाए, ताकि लोग योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें और राज्य की पारंपरिक हस्तकलाओं, कृषि उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा दें।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मुख्यमंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम और लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों का लक्ष्य एक ही है—जनसेवा और उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami held a virtual meeting with all the district presidents of the party and said that the 'Vocal for Local' campaign should be taken forward as a mass movement Chief Minister Pushkar Singh Dhami held a virtual meeting with all the district presidents of the party and said that the 'Vocal for Local' campaign should be taken forward as a mass movement dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने को देहरादून न्यूज पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ की वर्चुअल बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More