जिस बेटे की सलामती को माँ ने घर में करवाई पूजा उसी ने कर दी चाकू से वार कर हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह जहां लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे वहीं एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

मृतका सुशीला नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली थीं। पड़ोस के लोग बताते हैं कि आज की वारदात से पहले घर में सुशीला ने कई दिनों तक पूजा अर्चना की थी। पड़ोसी के अनुसार सुशीला ने बेटे रविंद्र के ठीक होने की कामना से घर पर पूजा करवाई थी। दीपावली की सुबह घर के पास अचानक चीख-पुकार और शोर हुआ तो वह तुरंत घर की तरफ पहुंचे और देखा कि बाहर तक खून बिखरा हुआ है। इसी बीच आरोपी मौके से एक बैग लेकर कार में बैठकर फरार हो गया था। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी खून से लथपथ भागता हुआ कैद हो गया है। पुलिस आरोपी को आज मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

पड़ोसी ने बताया कि घर के दोनों तरफ दीवार होने के कारण वह तुरंत घर में नहीं घुस सके।वहीं चाकू लगने से महिला ने तेज आवाज में चीख मारी थी, जिसे सामने वाली गली में रहने वाले लोगों ने भी सुना। जैसे ही वह दीवार से उनके घर में प्रवेश होने लगे तो आरोपी बाहर भाग गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman from Uttarakhand was stabbed to death by her own son in Chandigarh Chandigarh news Kaliyuga son murder news son killed his mother by slitting her throat with a knife The son for whose well-being the mother had performed a puja at home was stabbed to death by the same son उत्तराखण्ड निवासी महिला की चंडीगढ़ में उसके ही बेटे ने चाकू मार कर दी हत्या कलयुगी बेटा चंडीगढ़ न्यूज बेटे ने चाकू से रेत कर कर दी माँ की हत्या मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More