17 दिन बाद पुनः हरकी पैड़ी पर अवतरित हुई गंगाजी, श्रद्धालुओं ने जमकर लगाई डुबकी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। 17 दिन बाद हरकी पैड़ी पर गंगाजी आ गईं। इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह-सवेरे ही भरपूर जल मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा में जमकर डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मतीकरण के लिए ऊपरी गंगनहर की हर साल वार्षिक बंदी के लिए दो अक्तूबर को दशहरा की मध्य रात्रि बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

वार्षिक बंदी के दौरान गंगनहर में साफ-सफाई, गेटों की मरम्मत की गई। गंगनहर के क्षतिग्रस्त किनारों को ठीक किया गया। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले नवरात्र दस दिन के होने से एक दिन गंगनहर बंदी के लिए एक दिन का समय कम मिला, क्योंकि आज तक 18 दिन बंदी रहती थी, मगर इस साल 17 दिन रही। गंगनहर बंदी से हरकी पैड़ी पर आ रही गंगा की धारा रुक गई थी।इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से गंगा आरती के लिए पानी छोड़ा जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के भीमगोड़ा बैराज के जेई हरीश कुमार ने बताया कि गंगनहर बंदी के दौरान नीचे के जरूरी कार्य कर लिए गए हैं। अब बाहरी कार्य चलते रहेंगे।ऊपरी गंगनहर में पानी शुरू होने से हरकी पैड़ी पर सामान्य दिनों की तरह पानी बहता रहेगा। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में दिक्कतें नहीं आएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17 days for repair After 17 days devotees took a dip in it flow of Ganga started at Har Ki Pauri Gangaji descended again at Har Ki Pauri Har Ki Pauri Haridwar haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मरम्मतीकरण के लिए 17 दिन हरकी पैड़ी पर शुरू हुआ गंगा का प्रवाह हरकी पैड़ी हरिद्वार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More