डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है। 

जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 जनवरी को मदर केयर अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। डिलीवरी के करीब दस दिन बाद ज्योति के पेट में लगातार दर्द रहने लगा। ज्योति के परिजन उन्हें दोबारा उसी अस्पताल में जांच के लिए लेकर गया, लेकिन टेस्ट के बादभी डॉक्टर स्पष्ट कारण नहीं बता पाए। हालत में सुधार न होने पर लगभग 20 दिन पहले महिला को फिर से मदर केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने ज्योति को ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ऑपरेशन के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि ज्योति के पेट में ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल की गई पट्टी रह गई थी। इससे गंभीर इन्फेक्शन फैल गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यह अस्पताल की घोर लापरवाही है। अगर समय पर सही जांच और इलाज किया जाता, तो ज्योति की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने मदर केयर अस्पताल में महिला का शव रखकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर हत्या जैसी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

बताया जा रहा है कि ज्योति का पति पंचर जोड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ज्योति ने कुछ ही महीने पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A few days after the delivery dehradun news the woman's family members accused the hospital of serious negligence and created a ruckus against the hospital administration the woman's family members created a ruckus accusing the hospital of negligence after her death uttarakhand news अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा उत्तराखण्ड न्यूज डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत देहरादून न्यूज परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का लगाया आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More