संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह वहां भी नहीं था। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल अलर्ट जारी कर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

 

पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद फरार कैदी को जेल से करीब एक किलोमीटर दूर लालरखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।फरार कैदी तो किसी तरह पुनः गिरफ्तार हो गया लेकिन घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने बताया कि कैदी को दोबारा पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: caught after a lot of hard work caught after five hours of search convicted prisoner absconds Convicted prisoner absconds from Sampurnanand Camp Central Jail Sampurnanand Camp Central Jail Sitarganj news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दोष सिद्ध कैदी फरार पांच घण्टे की खोज-बीन के बाद आया पकड़ में संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More