अर्टिगा कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक की मौत दूसरा घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान क्षेत्र में बुधवार सुबह 5:30 बजे एक एर्टिका कार (UK19TA-2494) जो दिल्ली से देघाट की ओर आ रही थी ग्राम पनुवाडोखन के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए भिकियासैंण से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने रेस्क्यू उपकरणों के साथ गहरी खाई में उतरकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।
 
मृतक की पहचान मोहित कुमार (18) पुत्र चंदन राम, निवासी तिमली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। घायल की पहचान कार चालक सुरेश कुमार (45) पुत्र बहादुर राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Ertiga car fell into 200 meter deep ditch one car rider died and another injured One car rider died and another injured as Ertiga car fell into 200 meter deep ditch uttarakhand news अर्टिगा कार गिरी 200 मीटर गहरी खाई में अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार एक की मौत दूसरा घायल दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More