हरिद्वार। यहां पथरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात युवकों के दो गुटों में झड़प में दोनों तरफ से गोलियां चलने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुई घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात बहादरपुर जट रेलवे क्रॉसिंग के पास जब बहादरपुर जटनिवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था, तभी रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों कई राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में गोलियों की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मच गई। विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को कनखल सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तन जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि संघर्ष में एक की मौत हुई है। दूसरे की हालत गंभीर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखे। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]