नैनीताल/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी एवं सघन गश्त के दौरान दानीबंगर वन बैरियर गेट से दूसरे मोड़ बौरा डांट बैण्ड के पास से अभियुक्त कमलेश पाण्डे पुत्र कामदेव पाण्डे, निवासी रतनपुर नेगी, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या -25/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, कांस्टेबल उत्तम सिंह एवं कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]