देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधानसभा की कार्यवाही संख्या बल के आधार पर मनमाने तरीके से चलाई जा रही है और सरकार सदन को चलाने में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। विपक्ष का कहना है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से पहले विधानसभा ने संभावित कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें मानसून सत्र 19 अगस्त से कम से कम 22 अगस्त तक आहूत होना तय था। लेकिन 18 अगस्त को बुलाई गई बैठक में केवल 19 अगस्त के उपवेशन का कार्यक्रम रखा गया और आगे की बैठक की बात कही गई।
इसके बावजूद 19 अगस्त को कोई बैठक नहीं बुलाई गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने 20 अगस्त की सुबह ही सत्र का अनिश्चितकालीन अवसान कर दिया और इस पर कार्यमंत्रणा समिति के सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया गया। विपक्ष ने इसे जनता के साथ धोखा करार देते हुए कहा है कि भराड़ीसैंण में आहूत सदन को मात्र दो दिन में स्थगित करना गंभीर लोकतांत्रिक चिंता का विषय है। इस्तीफ़ा पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि जब सरकार सभी फैसले एकतरफा ले रही है, तो समिति में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने फेसबुक पोस्ट कर इस्तीफ़े की जानकारी साझा की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का […]