गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था व नाबार्ड द्वारा अंगदान जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। भारत सरकार के राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण (NOTTO) विभाग द्वारा इस वर्ष 3 अगस्त को होने वाले अंगदान जन जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा अंगदान जन जागरुकता अभियान समाज व युवाओं को देश सेवा के लिये जागरुक करते हुए आयोजित किया गया। 

 
अंगदान के महत्व को समझाते हुए गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा एन एस टेक्नोलॉजी संस्थान, मुखानी, हल्द्वानी में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान‌ के महत्व को समझाया गया। नाबार्ड डीडीएम जिला नैनीताल मुकेश बेलवाल द्वारा मरणोपरांत अंगदान हेतु युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही बैंक आफ बड़ौदा लीड बैंक एलडीएम के आर आर्या के सानिध्य में सभी ने मिलकर मरणोपरांत अंगदान की शपथ ग्रहण की व प्रण लिया की मरणोपरांत स्वयं अंगदान करेंगें व दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगें। नाबार्ड द्वारा आयोजित अंगदान जागरूकता कार्यक्रम ने समाज में अंगदान, देहदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का कार्य किया है। जिससे समाज व देश चिकित्सीय विकास में योगदान मिलेगा। इस दौरान बच्चों द्वारा आयोजित किये अंगदान नुक्कड़ नाटक, गायन‌ के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। जिसमें मेडल व सर्टिफिकेट के माध्यम से 15 बच्चों को  सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली, एन एस टेक्नोलॉजी के संस्थापक संतोष जोशी, सोनाली, नैनीताल डिस्ट्रिक को आपरेटिव बैंक अंजनी उप्रेती व अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Girija Boutique and Women Development Organization Haldwani news NABARD Organ donation public awareness campaign program Organ donation public awareness campaign program organized by Girija Boutique and Women Development Organization and NABARD uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More