सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में एक बहुउद्देशीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे हुआ, जिसमें आयुष पद्धति के माध्यम से रोगियों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
 
इस चिकित्सा शिविर में कुल 124 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न रोगों जैसे जोड़ों के दर्द, वात रोग, पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, मधुमेह एवं जीवनशैली जनित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श व निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही रोग निवारण एवं स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जागरूकता परामर्श भी प्रदान किया गया।
 
शिविर में डॉ सोरमी सोनकर एवं डॉ संजय कुमार द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श दिया गया। औषधि वितरण की जिम्मेदारी नवीन चंद्र थपलियाल एवं श्रीमती सुप्रिया द्वारा निभाई गई, जबकि शिविर व्यवस्था में टेकचंद एवं पंचकर्म सहायक नंदलाल का विशेष सहयोग रहा।
 
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार के माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य स्टॉल का अवलोकन किया तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी एवं आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने मंत्री महोदय को जनपद हरिद्वार में संचालित आयुष विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, जनजागरूकता अभियानों एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
 
डॉ सोरमी सोनकर ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है,बल्कि यह व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि शिविर में आए अधिकांश मरीजों को जीवन  शैली जनित रोगों,जोड़ों के दर्द एवं पाचन संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। डॉ संजय कुमार ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से रोगों के मूल कारणों का उपचार कर स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सकता है तथा जनजागरूकता से रोगों की रोकथाम भी संभव है।
 
इस अवसर पर अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार डॉ अतुल सिंह नेगी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सुलभ, प्रभावी एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग जनस्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
शिविर में आए सभी मरीजों ने चिकित्सा व्यवस्था एवं उपचार से संतोष व्यक्त किया। यह आयोजन सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को जनसेवा के माध्यम से मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Good Governance and Samarpan Fortnight haridwar news Hindi News Multipurpose Medical Camp organized Multipurpose medical camp organized under Seva News from the hills News From the Pahad Seva-Good Governance and Samarpan Fortnight uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन सेवा-सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More