राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के विरोध में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
 
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला एवं प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनसमस्याओं जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रही है।
 
महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक एवं महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज लगातार मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी भाजपा की हताशा को दर्शाती है।
प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन,  मनोज भट्ट, देवेंद्र चूनौतिया, प्रदीप नेगी, रंजीत डसीला, खीम सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार, बबलू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी एवं दीपक दानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित भाषा के जरिए दबाया नहीं जा सकता।कांग्रेस जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report burned an effigy of the BJP National President Congress workers burned an effigy of the BJP National President Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Outraged by Nitin Navin's derogatory remarks against Rahul Gandhi Political News: Congress workers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज राजनीतिक समाचार राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More