उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं क्षेत्र के पालीवाल अध्यक्ष और चौधरी बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं क्षेत्र के लिए एलडी पालीवाल अध्यक्ष व रघुवीर चौधरी महामंत्री चुने गए। क्षेत्रीय चुनाव देहरादून मंडल से आये चुनाव अधिकारी हरेंद्र कुमार, के पी सिंह, जितेंद्र कुमार की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं क्षेत्र संगठन से जुडे तमाम पदाधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुए चुनाव में एल डी पालीवाल को अध्यक्ष एवं रघुवीर चौधरी को महामंत्री मनोनीत किया गया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय चुनाव (नैनीताल मंडल) मधुबन बैंकट हॉल काठगोदाम में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ मंडलीय उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष गगन दीप, मंडलीय मंत्री रघुवीर चौधरी, मंडलीय संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश, मंडलीय संयुक्त मंत्री जगत नारायण चुने गए। मंडलीय संगठन मंत्री मोहम्मद हाफिज, मंडलीय कोषाध्यक्ष सुनील बिष्ट, मंडलीय प्रवक्ता आनंद सिंह बिष्ट चुने गए हैं। इसके अलावा मंडलीय कार्यकारिणी नरेश पाल, प्रकाश चंद्र, सतनाम सिंह, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, इकबाल अहमद, कमल बिष्ट सदस्य चुने गए। चुनाव प्रक्रिया बिना किसी वाद -विवाद के संपन्न हुई। चुनाव में कुमाऊँ मंडल के रुद्रुपर, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने सभी लोगो का आभार प्रकट किया और सभी कर्मचारियों से मिलकर परिवहन निगम की आगे बढ़ाने और घाटे से उबारने के लिये यूनियन भरपूर प्रयास करेगी, साथ ही अध्यक्ष/मंत्री ने नई बसो की मांग की जिससे परिवहन निगम में यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक/चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, बलदेव सिंह, दयाल जोशी, गुरुवेल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डी एल साह, जमील खां, अरुण सिंह, अनिल कुमार, मनोज भट्ट,जलील अहमद, राम प्रकाश यादव, गोपेश्वर श्रीवास्तव, मन्निदर सिंह, कपिल चौहान, अमित कुमार, सुखजीत सिंह, ईश्वर सिंह, सतीश उपाध्याय, प्रकाश लाल, रूप किशोर, दिनेश दुम्का, ललित प्रसाद, सुरेश चंद, संदीप बिष्ट, शशिकांत गौतम, किशोरी लाल, अख्तर चौधरी, नवीन लोहनी, जावेद अली, सूरज बाबू, जगत नारायण, ब्रजेश सिंह, फरीद अहमद, मुकेश बुधानी, ललित पांडे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Paliwal President and Chaudhary became General Secretary of Uttaranchal Roadways Employees Union Uttaranchal Roadways Employees Union election Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More