संदिग्ध परि‌‌स्थिति में नदी किनारे पड़ा मिला पंचायत सदस्य का शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर।यहां नगरपंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में पंचायत सदस्य की संदिग्ध परि‌‌स्थिति में मौत हो गई। उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा, निवासी जालेख के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची अपने बरामदे में आई।इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े तारा सिंह के शव पर पड़ी। बच्ची ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

बताया गया कि तारा सिंह कोरंगा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bageshwar news congress news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad suspicious circumstances The body of a Panchayat member was found lying on the river bank under suspicious circumstances the body of a Panchayat member was found on the river bank uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More