केदारनाथ हेली टिकट दिलाने के नाम पर यात्री से 92 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। पुलिस व प्रशासन की तमाम कोशिश इंटरनेट मीडिया में प्रचार-प्रसार के बाद भी केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की धोखाधड़ी कम नहीं हुई है। अब हेली टिकट दिलाने का झांसा देकर यात्री से 92 हजार रुपये की ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ दर्शनों के लिए पहुंचा 12 सदस्यी दल में शामिल शिकायतकर्ता वरूण सूद पुत्र स्वरूप किशन सूद निवासी अंकूर निवास नियर अली मंजिल थाना ढली जिला शिमला हिमाचल प्रदेश ने थाना गुप्तकाशी थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के साथ केदारनाथ धाम के यात्रा लिए आए थे और गुप्तकाशी में होटल नारायण (जाखधार रोड़) में ठहर गए। हेलीकॉप्टर टिकट के लिए ऑनलाइन सर्च किया तो एक मोबाइल नम्बर मिला। जिस नम्बर पर कॉल करने पर उक्त व्यक्ति ने खुद को पवनहंस हेली का ऐजेन्ट बताया। साथ ही हेली टिकट उपलब्ध कराने की बात कही। वह 12 टिकट हेली टिकट उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ। गूगल पे के माध्यम से उस व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए खाते में 92880 रु. ट्रांसफर किए जिसके एवज में उक्त व्यक्ति द्वारा 12 टिकट व्हट्सएप पर उपलब्ध कराए गए। जैसे ही वह इन टिकटों का प्रिन्ट लेकर हैलीपैड पहुंचे तो पता चला कि ये सभी टिकट फर्जी हैं। उन्होंने संबंधित नम्बर पर कॉल किया तो वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस ने थाना गुप्तकाशी में धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी से बचें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 in the name of getting Kedarnath heli ticket Kedarnath news Passenger cheated of Rs 92 police started searching for the accused by registering a case rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More